नई दिल्ली |
6 अप्रैल 2025
देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद
हाईकोर्ट में आठ नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह फैसला
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम द्वारा लिया गया, जिसकी
अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने की। यह बैठक 2 अप्रैल को आयोजित हुई थी और उसके बाद एक आधिकारिक बयान भी जारी
किया गया।
किन-किन न्यायिक
अधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति?
कॉलेजियम की मंजूरी
के अनुसार, निम्नलिखित आठ न्यायिक अधिकारियों
को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश (जज) के रूप में नियुक्त किया जाएगा:
1. श्री
जितेन्द्र कुमार सिन्हा
2. श्री
अब्दुल शाहिद
3. श्री अनिल कुमार
4. श्री
तेज प्रताप तिवारी
5. श्री
संदीप जैन
6. श्री
अवनीश सक्सेना
7. श्री
मदन पाल सिंह
8. श्री
हरवीर सिंह
इन नियुक्तियों से
इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों की गति बढ़ेगी और लंबित मामलों
के निपटारे में भी मदद मिलेगी।
गुजरात हाईकोर्ट को भी मिले थे आठ नए जज
इससे पहले,
गुजरात हाईकोर्ट के लिए भी आठ नए
जजों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी थी। कॉलेजियम द्वारा
अनुमोदित न्यायिक अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. लियाकाथुसैन
शम्सुद्दीन पीरजादा
2. रामचंद्र
ठाकुरदास वच्छानी
3. जयेश
लखंशीभाई ओडेद्रा
4. प्रणव
महेशभाई रावल
5. मूल
चंद त्यागी
6. दीपक
मनसुखलाल व्यास
7. उत्कर्ष
ठाकोरभाई देसाई
8. रोहनकुमार
कुंदनलाल चुडावल
फायदा किसे होगा?
इन नियुक्तियों से
दोनों उच्च न्यायालयों में जजों की कमी दूर होगी,
जिससे लोगों को जल्दी न्याय मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही न्यायिक
व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा
है।